दरभंगा, अक्टूबर 7 -- दरभंगा। लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को पीजी अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संकेत कुमार झा की पुस्तक लिटररी रिसर्च : फ्रॉम क्रिटिकल इन्क्वायरी टू डिजिटल ह्यूमिनिटीज का विमोचन किया। मौके पर प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार साह, डॉ. सैयद मो. जमाल अशरफ, डॉ. शांभवी, डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा, डॉ. आर्यिका पॉल सहित विवि के अनेक शिक्षक, पदाधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ. अभिमन्यु बने उप परीक्षा नियंत्रकदरभंगा। लनामिवि के पीजी गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिमन्यु कुमार को उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. विपुल स्नेही को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। कुलपति के आदेश से कुलसचिव ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है।

हि...