रांची, सितम्बर 3 -- बुंडू, संवाददाता। पांच परगना किसान महाविद्यालय, बुंडू में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. सरोज शर्मा ने नवनिर्मित कॉलेज कैंटीन का उद्घाटन किया। मौके पर रांची विश्वविद्यालय की जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. स्मृति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। महाविद्यालय पहुंचने पर टीआरएल विभाग के विद्यार्थियों ने ढोल-मांदर के साथ पारंपरिक तरीके से कुलपति का स्वागत किया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्राचार्य डॉ. विनीता कुमारी ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कुलपति ने शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया और उसका निरीक्षण किया। बाद में कुलपति ने महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं...