कुलपति ने किया एसएसजेएसएन कॉलेज का निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
गढ़वा, जुलाई 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ ) दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को एसएसजेएसएन कॉलेज का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के कला, विज्ञान,वाणिज्य तथा व्यावसायिक शिक्षा सहित विभिन्न संकायों का भ्रमण कर शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति ने महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा महाविद्यालय के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मौक पर शिक्षकों ने महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से कुलपति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.