वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित एक ओपन हाउस सत्र में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विशेषज्ञों के साथ एनईपी-2020 से जुड़ी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बीएचयू की तरफ से विभिन्न संकायों और विभागों में ओपन हाउस सत्रों की शृंखला आयोजित की जा रही है। कुलपति ने कहा कि इस प्रकार की सहभागिता विश्वविद्यालय के समग्र शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक दूरदर्शी पहल है और यह विद्यार्थियों को बहुविषयक अध्ययन के अवसर प्रदान करेगी। तेजी से बदलते ज्ञान-परिदृश्य के अनुरूप विद्यार्थी नई शिक्षाा नीति से तैयार होंगे। यह भी पढ़ें- दूरदर्शी अकादमिक-औद्योगिक समन्वय के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.