इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक का केके महाविद्यालय में सम्मान किया गया। सरस्वती महाविद्यालय टिक्सी टेंपल के प्रबंधक रमा कांत त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इस दौरान कुलपति ने प्रबंधक त्रिपाठी के हालचाल पूछे और उनसे कालेज की प्रगति के बारे में चर्चा की। कुलपति ने कालेज की प्रगति के लिए विश्वविद्यालय स्तर से जो सहयोग होगा, करने का भरोसा दिया। इस दौरान केके महाविद्यालय के प्राचार्य डा.महेंद्र सिंह, जनता कालेज के प्राचार्य डा.राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...