पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा मंगलवार को भी शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सभी 25 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हो गई। स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2024-28 की 5 मई तक चलेगी। विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 42 डिग्री महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए पूर्णिया प्रमंडल में बनाये गए कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर चौथे दिन भी पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। यूजी बैकलॉग थर्ड सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल हो रहे है। परीक्षा के चौथे दिन भी कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा में दोनों पालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.