कुलपति ने अस्पताल का किया निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं
वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को सर सुंदरलाल अस्पताल में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाएं देखी। वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। उन्होंने निदेशक प्रो. एसएन संखवार से कहा कि मरीजों के लिए व्यवस्था सुलभ होनी चाहिए। मरीज अस्पताल में भटकें नहीं इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। कुलपति ने जनरल वार्ड, एक्यूट केयर यूनिट, बोर्ड रूम, टेलीमेडिसिन हब तथा टेली-एविडेंस रूम का भी निरीक्षण किया तथा रोगी उपचार एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए उपलब्ध तकनीकी एवं चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा की। कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित फार्मेसी का निरीक्षण कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.