कुलपति ने अनुभव वीथिका का किया अवलोकन
प्रयागराज, मई 16 -- इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांगजन बच्चों की ओर से निर्मित अनुभव वीथिका का शनिवार को डॉ. शकुन्तला देवी राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में ब्रेल लिपि, श्रव्य माध्यम व स्पर्श आधारित तकनीक को प्रदर्शित किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इलाहाबाद संग्रहालय में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी अमूल्य धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांग छात्रा गुनगुन जायसवाल ने गीत प्रस्तुत का तालियां बटोरीं। संचालन डॉ. संजू मिश्रा ने किया। अशोक कुमार गौतम, सुनील कुमार पांडेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.