लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग का बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने निरीक्षण किया। जिसकी शुरूआत उन्होंने बीएससी व्याख्यान कक्ष से की, यहां स्नातक प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। इसके बाद अत्याधुनिक पशु संग्रहालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध समृद्ध संग्रहणीय सामग्री व उसके शैक्षणिक महत्व की सराहना की। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता कनौजिया ने उन्हें विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। कुलपति ने एमएससी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, केंद्रीय उपकरण सुविधा और विभागीय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। करीब दो घंटे के इस दौरे के दौरान कुलपति ने संकाय सदस्यों के साथ संवाद कर विभाग में चल रही शैक्षणिक व अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- LU : लखनऊ विश्वविद्यालय में 22 माइनर डिग्री कोर्स होंगे शुरू, यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.