रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से प्रबंधन परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कुलपति कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। राजेश शुक्ला ने कहा कि डॉ. कश्यप का विवि से गहरा जुड़ाव रहा है और उनके अनुभव व संस्थान की समझ से विवि को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार के इस निर्णय को दूरदर्शी बताते हुए शैक्षणिक, शोध व प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। शुक्ला ने दैनिक वेतन भोगी ठेका मजदूरों व सुरक्षा कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता वृद्धि और लंबित एरियर भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.