दरभंगा, मई 30 -- ​दरभंगा। राष्ट्र निर्माण विद्यार्थी परिषद ने एलएनएमयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया है। संगठन के ​कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कुलपति से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इसमें पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के छूटे हुए छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म का पोर्टल पुन: खोलने, कन्या उत्थान योजना के पोर्टल पर वंचित छात्राओं के नाम जोड़ने और तिथि बढ़ाने, पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप को लेकर कॉलेजों द्वारा चुनिंदा कंपनियों के नाम पर की जा रही मनमानी और आर्थिक-मानसिक शोषण पर रोक लगाने, रिजल्ट में सुधार आदि मांगें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ाने की उठाई मांग कुलपति ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर आदित्य कु...