पलामू, अप्रैल 16 -- मेदिनीनगर। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ कुमार वीरेन्द्र ने गुरुवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह को गोपाल सिंह नेपाली पर आधारित पुस्तक भेंट की। डॉ कुमार वीरेन्द्र नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में हिन्दी के शौधार्थी की मौखिकी परीक्षा लेने आए थे। इस दौरान कुलपति व अन्य प्राध्यापकों ने अकादमिक और साहित्यक चर्चा की। डॉ कुमार वीरेन्द्र, एनपीयू के प्रिमियर संस्थान जीएलए कॉलेज भी गए जहा प्राचार्य व अन्य प्राध्यापकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वे इस कालेज के हिन्दी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत भी रह चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.