कुलपति को छात्र राजद के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा छात्रहित के मुद्दों पर मांगपत्र
गया, मई 9 -- मगध विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्र राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही से मुलाकात कर छात्रहित और सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। छात्र प्रतिनिधियों ने कुलपति के कक्ष में उनसे मुलाकात कर विश्वविद्यालय परिसर, छात्रावासों, शोधार्थियों व आम छात्र-छात्राओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गेट संख्या एक से मुख्य कार्यालय तक, गेट संख्या दो व सभी छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। छात्रावासों में शुद्ध पेयजल, आरओ वाटर, नियमित साफ-सफाई, पानी टंकी की सफाई, खराब पंखा, लाइट एवं बिजली तारों की मरम्मत कराने की भी मांग की गयी। साथ ही ग्राउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.