गोरखपुर, अगस्त 16 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद की बैठक शनिवार को विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में हुई। परिषद अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 अगस्त को गुआक्टा की ओर से कुलपति के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर चर्चा की और निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में परिषद ने कुलपति के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके प्रति हर तरह के समर्थन की घोषणा की। परिषद ने प्रतिनिधिमंडल को कुलपति से मिलकर लंबित भुगतान जल्द कराने की भी मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. केपी चौरसिया, डॉ. श्रीनिवास पाण्डे, महामंत्री डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय पाण्डे, डॉ. भूपेश सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. म...