कुलपति के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
बरेली, सितम्बर 26 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी आईडी से बड़ी संख्या में लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों से रुपयों की मांग भी की जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इसकी शिकायत संबंधित स्तर पर की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस फर्जी आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही इसे फॉलो करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस आईडी से रिक्वेस्ट या संदेश आता है तो वह किसी तरह का जवाब न दे और किसी भी मांग को स्वीकार न करे। साथ ही फर्जी आईडी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.