पलामू, सितम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाए जाने के बाद गुरुवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने एनपीयू परिसर में पटाखे फोड़कर खुशी जताई। छात्र नेताओं ने कार्रवाई के लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त किया। आपसू और एनएसयूआई ने पूर्व में एनपीयू में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए किल करप्शन-क्लीन कैंपस, 30 दिन-30 खुलासे, अभियान शुरू किया था। छात्र नेताओं ने कहा कि अभियान के तहत कुलपति को विश्वविद्यालय से हटाने का संकल्प लिया गया था। उनके अनुसार अभियान शुरू होने के करीब 10 दिन बाद कुलपति के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई। इस दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति अपना इस्तीफा दो और जब-जब छात्र बोला है, ...