मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को केबी पीजी कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की फोटो खींचते समय उनके सुरक्षा गार्ड ने प्रोफेसर का मोबाइल छीन लिया। सुरक्षा गार्ड के मोबाइल छिनने को प्रोफेसरों ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्रक सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी। कुलपति शनिवार को प्रथम पाली में सुबह लगभग दस बजे के महाविद्यालय में परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचीं। उनके पहुंचने पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर अशोक चंदेल अपनी मोबाइल से कुलपति की फोटो खींचने लगे, जिससे कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़ नाराज हो गईं। वहीं, उनके सुरक्षा...