कुलपति की पुनर्नियुक्ति पर ऑक्टा ने जताया हर्ष
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को पुनर्नियुक्त किए जाने पर ऑक्टा ने हर्ष जताया। उपाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार और महामंत्री डॉ. इंदु शर्मा ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में नियुक्ति, पदोन्नति, नैक ग्रेडिंग, नई शिक्षा नीति के अनुपालन, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए। उन्होंने कुलपति की कार्यशैली, दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वविद्यालय की प्रगति में हरसंभव सहयोग करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.