झांसी, दिसम्बर 31 -- बीते 15 दिनों से चल रहे स्वच्छता अभियान के बाद अब कुलपति ने कहा कि स्वच्छ छात्रावास कक्ष को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिसर को तीन भागों में विभाजित कर तीन अलग-अलग टीमों के माध्यम से नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण में रहने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्रावास एवं कक्षाओं का समय-समय पर निरीक्षण भी होगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 से 31 दिसंबर 2025 तक मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.