कुलपति का व्हाट्सएप अकाउंट हुआ हैक
पलामू, अगस्त 1 -- मेदनीनगर। एनपीयू के डीएसडब्ल्यू डॉक्टर एसके पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह का आधिकारिक मोबाइल नंबर 9412931556 व्हाट्सएप अकाउंट अनधिकृत रूप से हैक कर लिया गया है। अगर उक्त मोबाइल नंबर से किसी भी प्रकार का संदेश, धनराशि (पैसे) की मांग, बैंक लिंक, दस्तावेज़ अथवा अन्य कोई संदिग्ध सूचना प्राप्त होती है, तो उस पर विश्वास न करें, न ही किसी प्रकार की धनराशि भेजें अथवा कोई गोपनीय जानकारी साझा करें। ऐसी किसी भी सूचना को पूर्णतः नज़रअंदाज़ करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित प्राधिकरणों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है, व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित कराने की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.