देवघर, अप्रैल 15 -- डकाय गांव में कुल देवी मंदिर के नव निर्माण को लेकर बुधवार को 250 वर्ष पूर्व अचल राय के वंशजों द्वारा स्थापित कुलदेवी को नेम निष्ठा व विधि विधान के साथ मुख्य पुरोहित व यजमान द्वारा कलश में लेकर पुराने मंदिर से स्थानांतरण कर बांस के अस्थाई निर्माण स्थल में लाया गया। पुराने मंदिर में माता की पूजा अर्चना काफी धूमधाम से की गई। पहले पुराने मंदिर की परंपरागत पूजा की गई। जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम देवी पूजन, गौरी आदि षोडसमात्रिका पूजन, सूर्यादि नवग्रह पूजन, जगत जननी मां जगदंबा का षोडसोपचार पूजन, आरती, हवन व बलिदान देकर भक्तिभाव से कलश में माता को विराजित कर बड़े उत्साह के साथ गाजे बाजे के बीच अस्थाई निर्माण स्थल पर ले जाया गया। इस दौरान वहां का संपूर्ण वातावरण पवित्र और भक्तिमय हो गया। लोगों ने माता का आशीर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.