नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत का मामला मुख्य न्यायाधीश की पीठ को भेज दिया है। खंडपीठ ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हिसाब से सभी मामलों को एक विशेष पीठ के सामने सूचीबद्ध किया जाए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह एवं न्यायमूर्ति मंजू जैन की खंडपीठ ने बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत के मामले में जल्द सुनवाई की याचिका को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा है। इसमें कुलदीप सिंह सेंगर को मिली सजा बढ़ाने की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई है। सेंगर को हिरासत में मौत के मामले में दस साल की सजा मिली है। पीड़ित पक्ष इस सजा को बढ़वाना चाहता है। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की ओर से पेश अधिवक्ता महमूद प्राचा ने अर्जी दी। उन्होंने कहा कि सजा बढ़ाने की अर्जी प...