आगरा, जून 20 -- जिला प्रशासन ने गांव गढ़ी हरनाठेर के रहने वाले कुलदीप पांडेय समेत उनके तीन भाइयों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यह तीनों फर्जी किसान संगठन की आड़ में लोगों में दहशत फैलाते हैं। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस की संस्तुति पर डीएम ने कुलदीप पांडेय, सुजीत पांडेय व संदीप पांडेय के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की है। राज्य सरकार के द्वारा इसकी अवधि 12 माह के लिए बढ़ा दी है। कुलदीप व अन्य आरोपियों के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर लोक व्यवस्था एवं जनसामान्य की सुरक्षा को प्रभावित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- कुलदीप समेत तीन भाईयों पर रासुका में कार्रवाई अभियुक्तों के विरुद्ध महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जा, रंगदारी, अवैध वसूली आदि के अनेक प...