कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ग्रेजुएट क्लब ने नेशनल यूथ को 8 विकेट से हराया। दूसरे मैच में विनर्स क्लब ने डायमंड क्लब को दो विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में रोलैंड क्लब ने अशोका ज्योति क्लब को 264 रन से हराया। जेम्स मैदान पर हुए मैच में रोलैंड क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 340 रन बनाए। टीम की ओर से कुलदीप श्रीवास्तव ने 85 रन, कामरान अली ने 85 रन, आकाश ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिकेत श्रीवास्तव व यश सचान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अशोका ज्योति क्लब की टीम 18.3 ओवर में 76 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से यश सचान ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में कामरान अली ने चार व अंकुल जैन ने तीन विकेट लिए। कानपुर साउथ-ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.