नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दो विकेट लेकर वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। कुलदीप अन्य गेंदबाजों की तुलना में थोड़ा कम महंगे रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पवेलियन का रास्ता दिखाया और फिर कीमो पॉल को आउट करके ये कारनामा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने जॉन कैम्पबैल, होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए, जोकि वनडे में उनका हाईएस्ट टोटल भी है।सबसे तेज 200 वनडे विकेट स्पिनरों में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने का कारनामा पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सकलैन मुश्ताक के नाम है। उन्होंने वनडे में 5451 गेंदों में 200 वनडे विकेट ...