नई दिल्ली, जून 3 -- भारतीय टेस्ट टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट शनिवार से खेला जाएगा। इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय टीम के पास वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव और मानव सुथार स्पिनर के विकल्प के रूप में मौजूद हैं। हालांकि घरेलू मैदानों पर भारत स्पिन ऑलराउंडरों पर भरोसा कर रहा है। इरफान पठान ने बताया कि भारत शायद इसी रणनीति के साथ टेस्ट में उतरे, जिसका मतलब है कि कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। इरफान पठान ने कहा, ''सिर्फ एक बात को छोड़कर, यह पूरी तरह से कॉपी-पेस्ट है, क्योंकि भारतीय टीम नंबर 8 तक बल्लेबाजी करना पसंद करती है। यही उनका तरीका है। इसलिए कुलदीप यादव की जगह नंबर 6, 7 और 8 पर ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर हो ...