रुडकी, जून 27 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय मुद्रणालय अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही कुलदीप सिंह बिष्ट को संगठन का संरक्षक और महेश सैनी को अध्यक्ष चुना गया। उत्तराखंड राजकीय मुद्रणालय रामनगर में आयोजित राजकीय मुद्रणालय अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन की बैठक में संक्षरक कुलदीप सिंह बिष्ट ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें महेश कुमार सैनी को अध्यक्ष, विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव, शिवानी कश्यप को कोषाध्यक्ष तथा संदीप चौहान को ऑडिटर चुना गया। इसके अलावा संगठन की विभिन्न इकाइयों के लिए कई अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का भी चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...