कुलदीप बने एआईडीएसओ छात्र संगठन के अध्यक्ष ,रंजना सचिव
देहरादून, मार्च 23 -- शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रिंस चौक के पास एक धर्मशाला में आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन यानी एआईडीएसओ छात्र संगठन का पहला राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कुलदीप चंद को संगठन का पहला अध्यक्ष, रंजना को सचिव और मोनिका चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में शिक्षा और पर्यावरण मुख्य मुद्दे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया, जबकि अपर निदेशक शिव प्रसाद सेमवाल ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। एआईडीएसओ नेता श्रुति शिवहरे ने ज्योतिबा फुले के विचारों का उल्लेख करते हुए शिक्षा नीति पर सवाल उठाए।सम्मेलन की अध्यक्षता रेशमा पंवार ने की। इस दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व सांस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.