औरैया, फरवरी 27 -- फफूंद, संवाददाता। संगठनात्मक विस्तार के तहत जारी सूची में फफूंद मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद पर कुलदीप दुबे की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देश पर की गई। साथ ही राजेंद्र अग्निहोत्री को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषणा होते ही नगर व मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.