उत्तरकाशी, जून 10 -- अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद कुलदीप कुमार बुधवार 11 जून से 13 जून तक जनपद भ्रमण पर रहेंगे। कुलदीप कुमार ने बुधवार को सायं 7 बजे उत्तरकाशी पहुंचेंगे। 12 जून को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उत्तरकाशी वन विभाग के अधिकारियों एवं वन पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायं 4 बजे हर्षिल के लिए प्रस्थान करेंगे। 13 जून को प्रातः 9 बजे नेलांग पहुंचेंगे तथा वन पंचायत द्वारा चलाये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1 बजे विकासनगर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.