देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। मसूरी के सवाय होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए वीआईपी मेहमानों की आमद होने लगी है। सुबह से ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार, क्रिकेटर रिंकू सिंह, यजुवेन्द्र चहल, एक्टर कुणाल कपूर, गायक कैलाश खेर, इंडिया टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप पहुंचे समेत अनेक मेहमान दून एयरपोर्ट पर आ चुके हैं। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लगा हुआ है। लगातार वीआईपी मूवमेंट हो रहे हैं। लोगों की नजर लगातार आगमन काउंटर पर टिकी हुई है। सभी मेहमान सीधे मेहमानों के लिए भेजे गए वाहनों के जरिए मसूरी रवाना हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...