रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण को नई मजबूती देने की दिशा में शनिवार को कुलगु नगड़ी में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) की शुरुआत की गई। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की उपस्थिति में केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस केंद्र के माध्यम से हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, यौन शोषण एवं अन्य प्रकार के अत्याचार से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर समग्र सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पीड़ित महिलाओं को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें चिकित्सा, कानूनी, मनोसामाजिक परामर्श और आश्रय जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। केंद्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव सेवाओं के तहत 108 एंबुलेंस और पुलिस के साथ समन्वय कर तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अ...