कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इन टारगेटेड हत्याओं के पीछे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट और उसके सहयोगी का हाथ होने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, भट के शागिर्द वारिस शाह ने इन हमलों के लिए रसद मुहैया कराई और रेकी की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों हमलों में एके-47 राइफल के बजाय छोटे कैलिबर के हथियार का इस्तेमाल किया गया। यह भी पढ़ें- सोने का शौकीन चूहा! पार कर दीं 10 अंगूठियां और 2 चेन, CCTV फुटेज ने खोला राज रिपोर्ट के मुताबिक, यह तरीका हाइब्रिड आतंकवादियों का रहा है। ये ऐसे ओवर ग्राउंड वर्कर्स होते हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर भर्ती किया जाता है। वे हमला करने के बाद आम नागरिकों के बीच छिप जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.