भागलपुर, अप्रैल 26 -- कहलगांव। कहलगांव में भीषण गर्मी के बीच कुलकुलिया पंप हाउस की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज और वॉल्व खराब होने से शनिवार को जलापूर्ति ठप हो गई। इसका असर वार्ड 14 से 17 सहित पूर्वी क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों पर पड़ा, जहां नल-जल योजना भी उपलब्ध नहीं है। पानी के लिए लोगों को चापाकल, स्टैंड पोस्ट और निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जबकि कई लोग गंगा जल या बोतलबंद पानी का सहारा ले रहे हैं। पीएचईडी के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है और रविवार से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...