कुलंजन गांव में कब्जामुक्त कराई सरकारी भूमि
मेरठ, जून 28 -- कुलंजन-मदारपुरा गांव में सरकारी भूमि को शनिवार को तहसील टीम ने कब्जामुक्त करा दिया। लम्बे समय से इस भूमि पर कब्जा था। ग्रामीणों व जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। वहां से आदेश हुए तो तहसील टीम हरकत में आई और गांव पहुंचकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। भूमि कब्जामुक्त होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम पंचायत कुलंजन मदारपुरा में खसरा संख्या 129 तहसील अभिलेखों में हड़वारे के रूप में दर्ज है। आरोप था कि पिछले कई महीनों से भू-माफियाओं ने इस भूमि पर टीन शेड और खोखे रखकर अवैध कब्जा कर लिया था। मामले की शिकायत ग्रामीणों तथा जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। शिकायत के आधार पर तहसील प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.