लखनऊ, मई 15 -- जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहा जाने वाला मुख्य मार्ग (नहर रोड) चौड़ा किया जाएगा। भाजपा के युवा नेता डॉ. नीरज सिंह व उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि लगभग Rs.1817.97 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा, सुगम आवागमन तथा आधुनिक आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता रहे इस मार्ग के चौड़ीकरण से ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। यह भी पढ़ें- वार्ड 19 में 17.84 की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क एवं नाली , डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और वार्ड पार्षद बिजेश ने किया शिलान्यास क्षेत्र के...