लखनऊ, मई 9 -- शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए नगर निगम कुर्सी रोड स्थित बसहा में उत्तर प्रदेश की सबसे आधुनिक 'इको हाई-टेक नर्सरी' विकसित कर रहा है। शनिवार शाम महापौर सुषमा खर्कवाल और अपर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 1.2 हेक्टेयर में बन रही इस नर्सरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगी, जिसके लिए 20 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। यहां पौधों का उत्पादन वैज्ञानिक और मशीनीकृत पद्धति से होगा। बीजों की बुवाई के लिए मशीनों और अंकुरण के लिए नियंत्रित तापमान वाले जर्मिनेशन चैंबर का उपयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महापौर को निरीक्षण में मिले अवैध झुग्गियों में बिजली कनेक्शन पौधों को मौसम और कीटों से बचाने के लिए पॉलीहाउस, ग्रीन शे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.