कुर्सी पर बैठे दो लोगों पर कार चढ़ाई, दो गाड़ियों में टक्कर मारी
नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर अल्फा-2 में बेकाबू कार ने पेड़ के नीचे कुर्सी पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने दो गाड़ियों को टक्कर मारी। आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर अल्फा-2 में बीकानेर स्वीट्स के पास एक खाली पड़े भूखंड में दो युवक ललित और खेमचंद पेड़ के नीचे कुर्सी पर बैठे थे। इसी बीच एक बेकाबू कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने अनियंत्रित होकर दो गाड़ियों में टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपी चालक और उसके तीन साथी कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी शराब के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.