एक संवाददाता, जुलाई 18 -- पवन कुमार सिंह, रानीगंज (अररिया) शराबबंदी वाले बिहार के अररिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर स्कूल में शराब रखने का आरोप लगा है। यह वाकया रानीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवनगर डहरिया का है। वायरल वीडियो में गुरुजी कुर्सी पर बैठे हैं और उनके टेबल पर दारू का 'खंभा' यानी पूरी बोतल रखी हुई है। आसपास मौजूद लोग उनसे सवाल करते नजर आ रहे हैं। आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। टेबल पर शराब के साथ शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में शराब मिलने की जानकारी म...