विकासनगर, दिसम्बर 10 -- चकराता, संवाददाता। बहुउद्देश्यीय दीर्घाकार सहकारी समिति चकराता के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के सदस्यों ने बुधवार को शपथ ली। समिति की सचिव कीर्ति नैथानी ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों से जनहित में कार्य करने की बात कही। बुधवार सुबह चकराता स्थित आर्य समाज मन्दिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनहित में कार्य करें। कहा कि कुर्सी पर बैठने के बाद जनप्रतिनिधियों को पद की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। कार्यकर्ताओं का ख्याल भी रखना चाहिए। कहा कि समिति में आमजन के कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी ताकि सरकार की योजनाएं आम व्यक...