पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में गोदावरी एस्टेट में मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्ग से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी देने वाली महिलाओं ने अपने विचार एक दूसरे से साझा किए। कार्यक्रम में बताया गया कि जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो उसके सामने आज भी बहुत कुछ चुनौतियाँ सामने आती हैं। उनको दर किनार करते हुए अपने मुकाम तक पहुँचना निश्चित रूप से बेहद मुश्किल होता है। इसलिए संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचने वाली महिलाएं सम्मान की पात्र हैं। ऐसी ही महिलाओं और बेटियों को सम्मानित करते हुए होली मिलन का आयोजन भी किया गया। कुर्सी दौड़ में जहाँ महिलाओं ने उत्साह दिखाया। वहीं होली गीत भी ढोलक की थापों पर गाये गए। इस मौके पर डॉ.अनीता तिवारी, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.