रामपुर, अप्रैल 24 -- बाजपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में गुरुवार शाम कुर्सी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी में कुछ ही देर में बड़े भी कूद पड़े और घराती व बाराती आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात पहुंचने के बाद एक मेहमान बच्चे और बारात में आए बच्चों के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामूली नोकझोंक थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और दोनों पक्षों के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए। यह भी पढ़ें- बारातियों ने डीजे पर काटा बवाल, घरातियों से भिड़े, दुल्हन ने शादी से इनकार किया, बैरंग लौटा दूल्हा देखते ही देखते मैरिज हाल में हंगामे का माहौल बन गया। सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.