पटना, मार्च 31 -- Nalanda Stampede: बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधडा गांव स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए गए थे।अत्यधिक भीड़ से लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ से आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सभी महिलाए हैं। नालंदा में इस दुखद हादसे के बाद अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि यहां सभी लोग कुर्सी के खेल में व्यस्त हैं और जानें जा रही हैं। बिहार में हो क्या रहा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, 'नालंदा नें अत्यंत ही दुखद घटना घटी है, भगदड़ में एक मंदिर में जिस तरह से 8 लोगों की जान चली गई और जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.