बाराबंकी, मार्च 12 -- निन्दूरा। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को लखन आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुर्सी इंटौजा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में मिथुन हत्याकांड को लेकर परिजन अपनी मांगों को लेकर लखन आर्मी संगठन के महामंत्री नीरज पासी नेतृत्व में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कुर्सी इटौंजा मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिथुन रावत हत्याकांड के मामले लखन आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों के बचे हुए अवैध मकानों को ढहाने, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुल...