अररिया, जून 6 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया बैरगाछी से कुआड़ी तक सड़क का चौड़ीकरण तेजी से हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय के हत्ता चौक पर पानी निकासी के लिए नाला नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में ही सड़क के दोनों और पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों के घर के आगे खाली पड़े जगहों पर पानी जमा हो जाता है। इससे न केवल रागीरों को बल्कि आसपास रहने वालों खास कर बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जमीलुर्रहमान, गोलोक नथ झा, प्रकाश साह, बबलू गुप्ता, ललन ठाकुर, अनिल ठाकुर आदि ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाला नहीं रहने से पानी निकासी नहीं होती है। यह भी पढ़ें- अररिया : कुर्साकांटा हत्ता चौक पर सड़क के दोनों ओर हो नाला का निर्माण इससे मच्छड़ का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने डीएम से पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की मांग की है। यह...