अररिया, मार्च 17 -- ंकुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोमवार की शाम कुर्साकांटा सिकटी प्रखंड के कई गांव में अचानक बारिश के साथ ओलावृटि से आम व लीची के मंजर को नुकसान की बात सामने आई है। 6.35 बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पांच से दस मिनट तक ही ओलावृष्टि हुई। इस कारण आम और लीची के छोटे छोटे टिकोले गिर गए। किसानों का कहना था कि इससे आम और लीची के उत्पादन पर असर पड़ेगा। चूंकि ओलावृष्टि थोड़ी देर के लिए हुई थी। अगर ज्यादा देर रहता तो गेहूं, मक्का सहित आम लीची को भी काफी नुकसान करता। बारिश और ओलावृष्टि के दौरान थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद तुरंत चालू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...