अररिया, दिसम्बर 21 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों का शनिवार को सामाजिक आंकेक्षण किया गया। एलएस सत्यम कंचन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में संचालित 162 आंगनबाड़ी केन्द्रों का सोशल ऑडिट किया गया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक आंकेक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणली, सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की पारदर्शी समीक्षा करना है। इस दौरान केन्द्रों पर उपलब्ध सेवाओं यथा टीकाकरण, पोषाहार, पोषण स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, स्कूल पूर्व शिक्षा की गतिविधियां और अभिलेखों की जानकारी ली गई है। वहीं अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 11 सहित अन्य केन्द्रों पर भी सोशल ऑडिट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.