अररिया, अप्रैल 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को कुर्साकांटा बाजार में भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जय श्री राम के नारों के साथ निकली शोभा यात्रा में कुर्साकांटा व कुआड़ी बाजार सहित आसपास के इलाके के हजारों राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर पूरा बाजार राममय हो गया। शोभा यात्रा में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति शिव तांडव श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी भी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया। दुर्गा मंदिर मरातीपुर से हत्ता चौक तक भगवा झंडा से पाट दिया गया था। करीब सबा तीन बजे गाजे बाजे के साथ दुर्गा मंदिर मरातीपुर से निकली शोभा यात्रा कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर मरातीपुर होते हुए मुख्य बाजार, बस स्टैंड, स्कूल मोड़, मवेशी हटिया होते हुए हत्ता चौक ...