अररिया, मार्च 6 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कक्ष में शुक्रवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी यानी बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड में संचालित सभी बैंको के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नेहा कुमारी ने की। इस दौरान केसीसी, पसर्नल लोन, शिक्षा लोन, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले लोन सहित कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लिए। बीडीओ ने बताया कि बैंको की मदद से क्रियान्वित होने वाली सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंको की भूमिका को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए बैंक अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। मौके पर एसबीआई बैंक के मनैजर काशिफ हुसैन, एलडीएम अररिया के इंदू शेखर, डिप्टी मनैजर बीडी गुप्ता, ग्रामीण बैंक के गोविन्द मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.