अररिया, मई 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सौरगांव पंचायत के कोतहपुर वार्ड संख्या नौ में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण पद्मानन्द झा, अरुण झा, अवधेश झा, रामानन्द मंडल, गिरजानन्द मंडल, दामोदर मंडल, अमर नाथ झा आदि ने बताया कि बंदर के द्वारा खेत में लगे सब्जी, फसल व पेड़ में लगे लिची, अमरुद, आम आदि को बर्वाद कर देता है। इतना ही नहीं घर में रखे खाना भी खा जाता है। विरोध करने पर लोगों को काट कर जख्मी कर देता है। बंदर के आतंक से लोग खास कर बच्चे डरे और सहमे सहमे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किसान खेतों में साग सब्जी लगाने से अब कतरा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान लोगों ने डीएम से बंदरो के आंतक से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ कर दूर भेजने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बंदरों के आतंक से परेशान...